2-स्वास्थ्य जांच शिविर में मरीज की आंखें जांचते डाॅ. प्रमोद। संवाद
रोहतक। अमर उजाला फाउंडेशन व वैद्य केसर दास सेवा समिति की ओर से रविवार को लेबर चौक स्थित समिति लैब में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। यहां नेत्र विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद व लैब तकनीशियन नेहा ने 100 मरीजों की जांच की। इसमें पथरी, खांसी, शुगर, जुकाम, बुखार व बवासीर के मरीज शामिल रहे। समिति संचालक राजेश सिंधवानी ने बताया कि मरीजों को निशुल्क दवा भी वितरित की गई। इस दौरान विनोद जुनेजा, संजीव सचदेवा, जय सिंधवानी, आकाश सिंधवानी, बलजीत दूहन व अन्य मौजूद रहे। संवाद