फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा के दौरान जीवन बचाना सबसे बड़ी सेवा : एडीसी

Tue, 19 May 2026 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
35-रोहतक के तिलियार लेक पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तर - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने कहा कि बाढ़ राहत प्रशिक्षण में शामिल सभी प्रशिक्षणार्थी रुचिपूर्वक प्रशिक्षण ग्रहण करें। बाढ़ जैसी आपदा से बचाव के लिए पूरी तैयारी रखें व कभी भी इसे हल्के में न लें। आपदा के दौरान जीवन बचाना सबसे बड़ी सेवा है। वह राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से पांच दिवसीय राज्यस्तरीय बाढ़ राहत प्रशिक्षण शिविर के दौरान संबोधित कर रहे थे। तिलियार झील पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को एडीसी नरेंद्र कुमार ने शुभारंभ किया। यह प्रशिक्षण शिविर 18 से 22 मई तक जारी रहेगा। प्रदेशभर के रिसोर्स पर्सन को हर वर्ष बाढ़ राहत का प्रशिक्षण तिलियार लेक पर दिया जाता है।
शिविर के दौरान उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की जाती है व कमियों को दूर किया जाता है ताकि आपदा के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।
नायब तहसीलदार दीपक ने कहा कि आपदा दो प्रकार की होती है। प्रथम मनुष्य निर्मित व द्वितीय प्राकृतिक आपदा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाढ़ मुख्य आपदाओं में से एक है। गत वर्ष 2025 में घग्गर नदी में आई बाढ़ के दौरान बचाव का अच्छा कार्य हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राजस्व एवं आपदा विभाग के अंडर सेक्रेटरी हरी किशन, अधीक्षक ताराचंद, सहायक आशु, एफआरए जितेंद्र कुमार, सहायक मुकेश, परियोजना अधिकारी प्रवीन कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें