फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सतवीर एफसी महम ने एमजीएमडी झज्जर को फुटबाॅल में हराया

Sun, 12 May 2024 05:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
खिलाडिय़ों से परिचय लेते पूर्व पुलिस महानिदेशक रंजीव दलाल।
विज्ञापन
बादली। फुटबाॅल खेल मैदान में हरियाणा फुटबाॅल एसोसिएशन की ओर से हरियाणा सीनियर लीग चैंपियनशिप (पुरुष ) का शुभारंभ हो गया। लीग का शुभारंभ पूर्व पुलिस महानिदेशक रंजीव दलाल ने किया। बादली में शुरू हुई लीग में प्रदेश की कुल 8 क्लब की टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मैच सतवीर एफसी महम और एमजीएमडी झज्जर के बीच खेला गया। इसे महम की टीम ने दो गोल दागकर अपने पक्ष में कर लिया। मैच के दौरान एमजीएमडी की टीम कोई गोल नहीं कर सकी, जबकि महम ने 2 गोल कर मैच जीत लिया। इस अवसर पर हरियाणा फुटबाॅल एसोसिएशन के पूर्व महासचिव सुनील भारद्वाज ने भी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। लीग के संचालन में फुटबाॅल एसोसिएशन के सचिव अशोक गुलिया, जींद फुटबाॅल संघ के सचिव आनंद इसो, फरीदाबाद एसोसिएशन के सचिव रविंद्र भाटिया, फतेहबाद सचिव राजेश डीपी, हिसार फुटबाॅल एसोसिएशन के सचिव संदीप दलाल, विकी गुलिया, रामभक्त ठेकेदार, नरेश जहांगीरपुर और अशोक ने विशेष सहयोग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें