महम। राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा ने संगठन का विस्तार करते हुए समाजसेवी सतीश उर्फ जॉनी सैनी को रोहतक सैनी समाज का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है l प्रदेश अध्यक्ष जसबीर सैनी ने बताया कि समाज के लोगों की सहमति पर जिम्मेदारी सौंपी गई है l
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जॉनी सैनी ने कहा कि वह सबको साथ लेकर समाज के लिए काम करेंगे l संगठन का उद्देश्य सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ना है l ईमानदारी से निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करेंगे। गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद की जाएगी l उन्होंने जिम्मेदारी मिलने पर हरियाणा अध्यक्ष जसबीर सैनी का आभार व्यक्त किया।
सभा के सदस्यों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर सोनीपत जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सैनी, प्रदेश महासचिव धर्मबीर सैनी, किशनगढ़ गांव की सरपंच नीलकमल के पति संदीप दहिया, राजा सैनी, महेंद्र सैनी, जयपाल सैनी, अमित सैनी, विक्रम सैनी,कमला देवी, राजबाला, लाजवंती, इंद्रो आदि मौजूद रहे।