2... संकट मोचन मंदिर में हनुमान कथा और भजन संध्या के दौरान श्रद्धालु झूमते हुए। स्रोत:मंडल
रोहतक। माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में 25वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ रविवार को संपन्न हुआ। अंतिम दिन गद्दीनशीन साध्वी मानेश्वरी ने मंत्रोच्चारण के साथ हनुमान कथा का समापन किया। राधा नाम संकीर्तन हरिदासी की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। साध्वी मानेश्वरी ने कहा कि हनुमान जी बल, बुद्धि और विद्या के देवता हैं। वे केवल राम नाम के रसिया हैं। उन्होंने सत्संग को संस्कार और संस्कृति का आधार बताया। कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण, कंबल वितरित किया गया। दोपहर एक बजे भंडारे का आयोजन हुआ। संवाद