फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी स्कूलों में बेटियों के नाम से होगा पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शिक्षा विभाग ने स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त पर इस बार स्कूलों में बेटियों के नाम पौधरोपण कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत दसवीं, बारहवीं व स्कूलों में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाली सभी बेटियों को माता-पिता के साथ स्कूल में बुलाया जाएगा। ग्राम पंचायत, एसएमसी व स्कूल स्टॉफ के साथ मिलकर इन बेटियों के नाम से पौधरोपण कराया जाएगा। इन पौधों के नाम इन बेटियों के नाम पर रखे जाएंगे। इन पौधों को कक्षा के अन्य बच्चे सुरक्षित और संरक्षित रखने का काम करेंगे। विभाग का मानना है कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जहां बालिकाओं की शिक्षा के प्रति सम्मान बढेगा, वहीं बालिकाओं में अच्छे अंक लेने के प्रति भी सकारात्मक भावना बनेगी। यह कार्यक्रम ड्राप आउट को कम करने में भी लाभदायक होगा। साथ ही पर्यावरण के प्रति बच्चों को अधिक संवेदनशील बनाएगा।
विज्ञापन


बेटियां करेंगी ध्वजारोहण
इस बार भी स्कूल की उन बालिकाओं से ध्वजारोहण कराया जाएगा, जिन्होंने शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में स्कूल की उच्च कक्षा जैसे दसवीं, बारहवीं में अपने स्कूल में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। कार्यक्रम में अगस्त 2023 से अगस्त 2024 तक गांव व वार्ड में जन्म लेने वाली बेटियों को कार्यक्रम में आने का निमंत्रण भी दिया जाएगा। उनकी माताओं को कार्यक्रम में प्रथम पंक्ति में बैठने का प्रबंध किया जाएगा।

स्कूलों के लिए जारी किया गया एक हजार का बजट
शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों के लिए एक-एक हजार रुपये का बजट जारी किया है। प्रदेश के पहली से आठवीं कक्षा तक के 10951 सरकारी स्कूलों के लिए एक करोड़ 9 लाख 51 हजार रुपये और नौवीं से बारहवीं के 3268 सरकारी स्कूलों के लिए 32 लाख 68 हजार रुपये का बजट जारी किया गया है। बजट ध्वजारोहण के लिए आवश्यक इंतजाम, मुख्यातिथियों के लिए चाय का इंतजाम, मुख्य अतिथियों को सम्मान चिन्ह देने, पौधरोपण के लिए पौधे खरीदने, मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशंसा पत्र देने तथा स्कूल परिसर में स्कूल की उपलब्धियों पर फ्लैक्स, बैनर तैयार करने पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें