फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तेज बारिश से मिली गर्मी से निजात, धान की फसल को मिली संजीवनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कई दिनों से भीषण और उमस भरी गर्मी झेल रहे क्षेत्रवासियों को बुधवार की रात राहत भरी रही। करीब दो घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश से शहर की निचली कॉलोनियों में पानी भर गया। बारिश से धान की फसल को ही फायदा होगा। इस बारिश से किसानों को भी सुकून मिला है। खेतों में खड़ी धान की फसल में जो पानी की कमी थी, इस बारिश से वह अब पूरी होगी। बारिश से धान की फसल को संजीवनी मिली। बुधवार को दोपहर के समय तेज उमस वाली गर्मी से लोग परेशान रहे। शाम के समय करीब 7 बजे अचानक मौसम बदला और आसमान काले बादलों से ढक गया और देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश का दौर देर रात तक जारी रहा। शहर की निचली कॉलोनियों छोटूराम नगर, महावीर पार्क, पॉश इलाके सेक्टर 6, रेलवे रोड, मैन बाजार, झज्जर रोड, बालोर रोड, झील मोहल्ला, बाग वाला मोहल्ला समेत अन्य कॉलोनियों में डेढ़ से दो फुट पानी जमा हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बराही फाटक और सिविल अस्पताल के साथ लगती सड़क भी पानी से लबालभ भर गई। बारिश के बाद मौसम सुहावना बन गया। गर्मी से लोगों को काफी हद तक राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें