फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सफाई कर्मचारियों ने जिला नगर आयुक्त को कार्यालय में जाने से रोका, किया हंगामा

विज्ञापन
04jjrp15- नगर परिषद कार्यालय में विरोध कर रहे कर्मचारियों से बातचीत करती शहर थाना प्रभारी। संवा - फोटो : Samvad
विज्ञापन
झज्जर। नगर परिषद कार्यालय में जैसे ही जिला नगर आयुक्त कार्यालय पहुंचे तो धरना दे रहे सफाई कर्मचारियों ने उनको अंदर जाने से रोक दिया। कर्मचारियों ने आरोप गया कि शनिवार को गर्मी में खाना खा रही महिलाओं को जिला नगर आयुक्त ने बाहर निकालने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

इतना ही नहीं पंखे भी बंद करवा दिए गए थे। इससे कर्मचारियों में जिला नगर आयुक्त के प्रति नाराजगी है। कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। जिससे जिला नगर आयुक्त को वापस लौटना पड़ा। हालात को देखते हुए मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी। पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति नियंत्रण में आई।
गौरतलब है कि नगर परिषद के सफाई कर्मचारी पिछले चार दिन से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक जिला नगर आयुक्त अपने शब्द वापस नहीं लेते और माफी नहीं मांगते, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले की जानकारी प्रदेश कार्यकारिणी और सर्व कर्मचारी संघ को दी जाएगी और जरूरत पड़ी तो समाज के बीच भी इस मुद्दे को उठाया जाएगा। इस अवसर पर गौरव टॉक, कृष्ण, कमलेश, बबली, मनीषा, शीतल, रानी, अंजू, किरण, जग्गू, सरस्वती, सुमित्रा, मुकेश, विनोद गुर्जर, दुष्यंत मौजूद रहे। वहीं इस मामले में जिला नगर आयुक्त अभिनव सिवाच से फोन पर बातचीत करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन उठाकर काट दिया।

04jjrp15- नगर परिषद कार्यालय में विरोध कर रहे कर्मचारियों से बातचीत करती शहर थाना प्रभारी। संवा- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें