फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मांगें पूरी न होने पर सफाईकर्मियों में रोष, शहर में झाडू लेकर प्रदर्शन किया

Thu, 02 Jul 2026 05:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। कर्मचारियों की मांगों को पूरा न करने का आरोप लगाते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ की रोहतक इकाई ने वीरवार को शहर में झाडू लेकर प्रदर्शन किया। नगर निगम कार्यालय से नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी कर्मचारी चले और छोटूराम चौक से होकर वापस निगम में पहुंचे।
प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे संघ की रोहतक इकाई के प्रधान शंभू टांक ने बताया कि सरकार की वादाखिलाफी पर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की राेहतक इकाई ने प्रदर्शन किया है। इससे पहले कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय परिसर में सभा भी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन से पहले मीडिया से बातचीत में शंभू ने कहा कि नेता व मंत्री केवल फोटो खिंचवाने के लिए ही झाडू उठाते हैं। अगर उनको शहर में सफाई की इतनी ही फिक्र है कि तो नगर निगम कर्मचारियों की तरह शहर में सफाई करें।
शंभू ने बताया कि 1 से 14 मई तक चली हड़ताल समाप्ति के समझौते में कर्मचारियों की सभी मांगों को 30 जून तक पूरा करने का आश्वासन सरकार ने दिया था लेकिन सरकार वादाखिलाफी कर रही है। इससे कर्मचारियों में गहरा रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन कि बाद अब नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने 6,7 व 8 अगस्त को तीन दिवसीय हड़ताल का एलान कर दिया है। प्रदर्शन में संघ के सचिव राकेश चावरिया, अशोक थोरिया, राजपाल टांक, रवि चड्डा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें