फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मांगें पूरी न होने पर भड़के सफाईकर्मी, दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को 17 सूत्रीय मांगे पूरी न होने पर नाराजगी दिखाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में एकत्रित होकर निगम प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा रोष मार्च निकाला।
विज्ञापन

कर्मचारी नगर निगम कार्यालय से सोनीपत स्टैंड तक मार्च निकालते हुए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और जल्द समाधान की मांग उठाई।
नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान शंभू टांक ने कहा कि 14 मई को 17 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के साथ सहमति बनी थी। इसके बाद कर्मचारी हड़ताल समाप्त कर काम पर लौट आए थे। उन्होंने बताया कि सरकार ने मांगों को लागू करने के लिए 30 जून तक का समय दिया था। निर्धारित अवधि समाप्त होने में कुछ ही दिन शेष हैं और अब तक कोई मांग लागू नहीं की गई है।
विज्ञापन

शंभू टांक ने चेतावनी दी कि यदि 30 जून तक मांगों को लागू नहीं किया गया तो कर्मचारी आंदोलन को और तेज करेंगे। प्रदर्शन के दौरान संघ के प्रदेश सचिव राकेश चावरिया, कंवल राणा, अशोक थोरिया, राजपाल टांक, रोहित गिल, सतपाल और बलबीर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें