फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः रोहतक में विदेश से आए पांच यात्रियों के सैंपल जांच को भेजे गए, चार की रिपोर्ट निगेटिव

Fri, 20 Mar 2020 09:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना वायरस’को लेेकर जिले में गुरुवार को विदेश से आए पांच नये संदिग्ध यात्रियों के जांच सैंपल भरे गए हैं। हालांकि, जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग राहत की सांस ले रहा है कि पिछले दिनों लिए गए सभी सैंपल नेगेटिव मिले हैं। पीजीआईएमएस में तीन संदिग्ध महिलाओं की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई, जबकि एक की रिपोर्ट आने का इंतजार है।

 

इस मरीज को चिकित्सकों ने अपनी निगरानी में रखा है। वहीं जिला अस्पताल के आइसोेलेशन वार्ड में आए पहला संदिग्ध यात्री की जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। इसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पीजीआईएमएस की संयुक्त टीम कोविड वायरस को लेकर अपने-अपने स्तर पर संक्रमण को रोकने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी अंदर खाली, बाहर भीड़
वीरवार को जिला अस्पताल की ओपीडी अंदर से खाली रही, लेकिन बाहर बनाए गए स्पेशल फ्लू क्लिनिक में भीड़ जमा हो गई। यहां मरीजों का पंजीकरण करने से लेकर ओपीडी जांच व दवाएं तक उपलब्ध कराई गई। यहां बुखार, खांसी, जुकाम आदि के मरीजों को सामान्य मरीजों से अलग कर जांचा गया। यही नहीं मरीजों को सामान्य समस्या होने पर अस्पताल में न आने की सलाह दी गई है।


इलेक्टिव सर्जरी, डेंटल प्रॉसिजर जैसे उपचार से फिलहाल करें परहेज
स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में भीड़ को कम करने के लिए इलेक्टिव सर्जरी, डेंटल प्रॉसिजर जैसे उपचारों को परहेज करने को कहा है। इसके लिए विभाग ने क्रोनिक मरीजों को दवा के लिए बार-बार अस्पताल न आने की सलाह देते हुए चिकित्सकों ने मरीजों को सलाह इलेक्टिव सर्जरी की डेट आगे बढ़ाने को कहा है। मरीजों की सामान्य जांच तक रोक दी गई हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दो एंबुलेंस कोविड मरीजों के लिए आरक्षित

स्वास्थ्य विभाग ने कोविड 2019 के संक्रमण को देखते हुए जिले में दो एंबुलेंसों को आरक्षित कर दिया है। इसकी टीम को विभाग ने जागरूक करते हुए संक्रमण से बचने का प्रशिक्षण दिया है। आशंकित यात्रियों को छोड़ने के बाद पूरी एंबुलेंस को धो कर उसे संक्रमण मुक्त किया जाएगा। इसमें तैनात ईएमटी व चालक को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।

विदेश से आने वालों पर रखी जा रही नजर: बिरला
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला का कहना है कि विदेश यात्रा करके आने वाले हर यात्री पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन की ओर से ऐसे यात्रियों की लिस्ट स्वास्थ्य विभाग के पास पहले ही आ जाती है। यदि एक भी यात्री मिस हो जाता है तो संक्रमण फैलने की समस्या बढ़ने की आशंका हो जाती है। इसलिए सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वह स्वयं जांच कराएं और स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें। इसके साथ ही आमजन भी ध्यान दें कि उनके आसपास यदि कोई विदेश से आया हो तो उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दें। ऐसे यात्रियों की विभाग जांच करवाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें