फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तीन माह से अटका वेतन, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के तदर्थ कर्मचारियों ने बुधवार को वेतन मांग को लेकर लघुसचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हुडा वर्कर्स यूनियन के बैन तले सर्कल कमेटी कार्यकर्ताओं ने पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर सरकार के प्रति रोष जताया। प्रदर्शन की अध्यक्षता रणवीर सिंह ने की। संचालन सर्कल सचिव नरेंद्र राठी ने किया।
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि एचएसवीपी में लगे कर्मचारियों का वेतन तीन महीने से अटका हुआ है। अधिकारियों से बार-बार वेतन जारी करने की मांग करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। हुडा अधीक्षक अभियंता श्वेता शर्मा व कार्यकारी अभियंता जगमाल सिंह ने यूनियन के तदर्थ कर्मचारियों का एक महीने का वेतन वीरवार को देने का आश्वासन दिया। राज्य चेयरमैन नरेश मलिक, चीफ पैटर्न प्रेम घिलौडिया व सर्कल प्रधान रणवीर सिंह ने कहा कि शेष वेतन दो माह का वेतन मार्च के पहले सप्ताह में देने की बात कही गई है। जल्द ही कर्मचारियों की दूसरी मांगे भी पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर चेयरमैन नरेश मलिक, प्रेम घिलोडि़या, उप प्रधान राजेंद्र लोहट, प्रदीप हुड्डा, राजेश शर्मा, राजेन्द्र, कोषाध्यक्ष विकास बाजवान, नरेश, पवन कुमार, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें