रोहतक। वुमन प्रीमियर लीग में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को सात विकेट से हराया।
वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में हुए मुकाबले में रोहतक की बेटी शैफाली वर्मा 16 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए। सातवें ओवर में दीप्ति शर्मा की पांचवीं गेंद पर 65 रन के स्कोर पर शैफाली का विकेट गिरा। इससे पहले शैफाली वर्मा ने शानदार फील्डिंग करते हुए दो कैच भी पकड़े।
इससे पूर्व दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। एनाबेल सदरलैंड की गेंद पर शैफाली ने शानदार 51 रन बनाने वाली यूपी की बल्लेबाज किरन का कैच पकड़ा। इसके बाद अरुंधति की गेंद पर ग्रेस हैरिस का कैच पकड़ा। शैफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम अच्छी शुरुआत दिलाई। दिल्ली की कप्तान मेग लेनिंग और शैफाली ने मिलकर 6 ओवर 59 रन बनाए।