फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतकः साक्षी मलिक और सीमा का वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में चयन

Mon, 29 Jul 2019 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
साक्षी मलिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ स्थित साई सेंटर में रविवार को भारतीय महिला कुश्ती टीम के ओलंपिक कोटे के छह भार वर्गों का चयन वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप के लिए किया गया। चैंपियनशिप के लिए चयनित भारतीय टीम में रोहतक की दो महिला पहलवानों का चयन हुआ है। इनमें ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक का चयन 62 किलो भारवर्ग के लिए और सीमा का चयन 50 किलो भारवर्ग के लिए हुआ है।

विज्ञापन


वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुई ट्रायल के फाइनल मुकाबले में सीमा ने अंतरराष्ट्रीय पहलवान निर्मल बूरा को 7-0 से और साक्षी मलिक ने रेशमा को 13-2 से हराया। 14 से 22 सितंबर तक कजाखस्तान के नूर सुल्तान शहर में यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की ओर से सीनियर वर्ग की वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।

सीमा मूलरूप से जिले के गुढ़ाण गांव की रहने वाली हैं और वर्तमान में शहर के बसंत विहार कालोनी में रहती हैं। भारतीय टीम का हिस्सा बनीं सीमा ने बताया कि वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में चयनित होने के लिए उन्होंने कोच परमजीत के साथ मिलकर अपनी पावर व स्टेमिना पर काम किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने अपनी टेक्निक में भी काफी सुधार किया। इसी सुधार के आधार पर अंतरराष्ट्रीय पहलवान निर्मल बूरा को 7-1 से हराया। इससे पहले उन्होंने तुर्की व इटली में हुई रैंकिंग टूर्नामेंट में गोल्ड, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में गोल्ड और नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है।

उन्होंने बताया कि भविष्य में उनका लक्ष्य अपनी कमियों को दूर कर स्पीड, पावर और स्टेमिना बढ़ाने पर रहेगा। वहीं वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुई 62 किलो भारवर्ग में साक्षी मलिक ने रेशमा को हराकर जगह बनाई है। वहीं ट्रायल में 57 किलो भारवर्ग में बड़ा उल्टफेर देखने को मिला, जब सोनीपत की महिला पहलवान सरिता ने हिसार की अंतरराष्ट्रीय पहलवान पूजा ढांडा को 2-1 के स्कोर से हरा दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें