03सीटीके04-पूर्व पार्षद राजेश सैनी।
रोहतक। सैनी समाज की तरफ से झज्जर मोड़ स्थिति सैनी पंचायत धर्मशाला में शिव मंदिर बनाया जाएगा। रविवार को धर्मशाला में संगठन सैनी पंचायत की बैठक हुई, इसमें पूर्व पार्षद व जजपा नेता राजेश सैनी को मंदिर निर्माण समिति का प्रधान चुना गया। तय हुआ कि समिति मंदिर के निर्माण के लिए समाज के लोगों से दान के तौर पर सहयोग लेगी।
राजेश सैनी ने बताया कि दोपहर पंजीकृत सैनी पंचायत की मीटिंग हुई, इसमें धर्मशाला में भगवान शिव मंदिर बनाने के लिए मंथन किया गया। मंदिर निर्माण के लिए एक समिति बनाई जाए। सैनी पंचायत के प्रधान जगदीश सैनी ने 5 लाख 51 हजार रुपये दान दिया। जगदीश सैनी मंदिर निर्माण शुरू करने के लिए ईंट रखेंगे। मंदिर निर्माण का कार्य छह माह में पूरा होगा।