फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: साहिल और आयुष ने जीती 800 मीटर दाैड़

Thu, 07 Aug 2025 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
सांपला में चल रहे ब्लॉक स्तरीय खेल के दौरान रेस में भाग लेते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
सांपला। दो दिवसीय स्कूल खेल प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गया। 800 मीटर दाैड़ में साहिल और आयुष ने बाजी मारी। विजेताओं को खंड शिक्षा अधिकारी सुमन हुड्डा ने सम्मानित किया। शिक्षा विभाग की ओर से 14-17 और 19 आयु वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं कराई गई। बुधवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें छात्र-छात्राएं दोनों ने ही शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

14 आयु वर्ग की शाॅटपुट, लंबी कूद और सॉफ्टबॉल में भैंसरु कलां की टीम विजेता रही। अंडर-17 में 800 मीटर दाैड़ में आयुष प्रथम 400 मीटर की दाैड़ में शुभम और 100 मीटर में भी प्रथम स्थान पर रहा।
19 आयु वर्ग में 800 मीटर में साहिल 200 मीटर में प्रिंस और 100 मीटर में नीरज प्रथम रहा। लंबी कूद में हर्ष और शाॅटपुट में लक्ष्य प्रथम रहा। नोडल अधिकारी संदीप नैन ने बताया कि प्रतियोगिताओं में पावेल, विजेंद्र, संत कुमार, नीरज, राजपाल, राजकुमार, सुजीत, पूनम का काफी सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें