Sadhvi went to Delhi for treatment of cancer, corona positive
- फोटो : RohtakCity
जिले में 24 नये मरीजों के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 923 हो गई। नये संक्रमितों में सबसे अहम शहर के एक डेरे की 43 वर्षीय साध्वी शामिल हैं। वह दिल्ली अपना कैंसर का उपचार कराने गई थी। साध्वी के संक्रमित होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने डेरे में माइक्रो स्क्रीनिंग करवाते हुए सभी की एंटीजन किट से जांच कराई। इसमें बताया जा रहा है कि सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
सूत्रों की मानें तो डेरे में रह रही साध्वी कुछ समय से कैंसर पीड़ित थी। उनका उपचार दिल्ली में चल रहा था। वह दो जुलाई को दिल्ली उपचार के लिए गई, लेकिन डॉक्टरों ने पहले कोरोना जांच रिपोर्ट मांगी। साध्वी कोरोना सैंपल देकर वापस रोहतक आ गई थी, इसके बाद तीन जुलाई को बताया गया कि उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव है वह दिल्ली आ जाए। चार जुलाई को साध्वी दिल्ली गई और उन्हें दाखिल कर लिया गया। इसके बाद 7 जुलाई को उनकी दिल्ली में जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके बाद साध्वी को रोहतक पीजीआईएमएस लाया गया, यहां 10 जुलाई का उनकी जांच रिपोर्ट फिर कोरोना पॉजिटिव आ गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को डेरे पर सभी की माइक्रो स्तर पर स्क्रीनिंग करवाते हुए एंटीजन किट से जांच करवाई। इसमें डेरे के महंत ने बताया कि सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने दावा भी किया उनके डेरे की साध्वी रोहतक से निगेटिव थी व दाखिल होने के दौरान दिल्ली में पॉजिटिव हुई हैं। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि डेरे पर सभी की एंटीजन किट से जांच करवाई गई है।