19जेएनडी11: विजेता टीम को सम्मानित करते हुए आयोजक। स्रोत ग्रामीण
जुलाना। क्षेत्र के करसोला गांव में सोमवार को 6 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में साध खेड़ी गांव की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। फाइनल मैच में साध खेड़ी गांव की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 115 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए। करसोला गांव की टीम 95 रन पर ऑलआउट हो गई साध खेड़ी गांव की टीम 20 रनों से जीत गई।
करसोला गांव की टीम दुसरे नंबर पर रही। सेमीफाइनल मैच में करसोला गांव की टीम ने जुलाना को 9 विकेट से जीता था और फाइनल में प्रवेश किया था। साध खेड़ी गांव की टीम ने सेमीफाइनल में बास की टीम को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रथम स्थान पर आने वाली साध खेड़ी गांव की टीम को 21 हजार रुपये के नगद ईनाम से सम्मानित किया गया। करसोला गांव की टीम को आयोजक कमेटी की ओर से 15000 रुपये से सम्मानित किया गया। साध खेड़ी गांव की टीम के खिलाड़ी निक्कू को मैन ऑफ द टूर्नामेंट और करसोला गांव के अंकित को बेस्ट फील्डर से नवाजा गया।
प्रतियोगिता के समापन पर पूर्व सैनिक और समाजसेवी नरेंद्र लाठर ने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। खेलों में भाग लेने से आपसी भाईचारा बढ़ता है।