फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मंदिरों में स्थापित किए गए पवित्र कलश

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में कलश वंदन यात्रा निकाली गई। यात्रा बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर से शुरू होकर मांडोठी, सांखोल और अटल मंडल होते हुए शहरी मंडल सेक्टर-2 स्थित देवी मंदिर पहुंची। यहां शहरी मंडल के कलश की स्थापना की गई। मांडोठी मंडल का कलश मांडोठी शिव मंदिर, कानोंदा मंडल का सांखोल शिव मंदिर और अटल मंडल का कलश अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर में स्थापित किया गया।
विज्ञापन


यात्रा में भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़, जिला प्रभारी हरविंद कोहली, जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना और संजय कबलाना ने मुख्य रूप से शिरकत की। दिनेश कौशिक ने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने समानता, प्रेम, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। इस अवसर पर सरोज राठी, दिनेश शेखावत, पंकज गर्ग, संजय सैनी, राजपाल जांगड़ा, गौरव राठी और नरेश रोहिल्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें