फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को नवंबर का नहीं मिला वेतन

Wed, 27 Aug 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिहमा। खंड सिहमा के सफाई कर्मचारियों को नवंबर 2023 के वेतन का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। इसको लेकर खंड सिहमा के सफाई कर्मचारियों ने जिला खंड एवं विकास अधिकारी नारनौल को पत्र लिखा है।
पत्र में बताया कि खंड सिहमा के सफाई कर्मचारी का वेतन नवंबर 2023 का नहीं मिला है। इसके बारे में अनेक अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक रूप से शिकायत भी दी है। इसके अलावा हरियाणा सरकार ने खंड के सफाई कर्मचारियों का वर्दी भत्ता 20 अप्रैल 2021 से 35 सौ रुपये से बढ़ाकर चार हजार कर दिया था परंतु खंड सिहमा के सफाई कर्मचारियों को आज तक वर्दी भत्ता 35 सौ रुपये ही मिल रहा है।
विज्ञापन

खंड सिहमा के प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि जनवरी 2025 से उनकी 16 हजार रुपये मासिक वेतन है। नवंबर 2023 के हड़ताल पर रहे कुछ सफाई कर्मचारियों का वेतन डाला गया था। परंतु आधे ऐसे सफाई कर्मचारी हैं जिनको अभी तक उस माह की सैलरी नहीं मिली है। अनेक बार स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव, प्रदेश के मुख्यमंत्री, डीडीपीओ नारनौल, बीडीपीओ सिहमा को लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन

इस बारे में खंड सिहमा के सफाई कर्मचारियों की सैलरी का देख रहे सतीश कुमार ने बताया कि नवंबर 2023 में खंड सिहमा की सफाई कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हुए थे। उसे दौरान इन पर नो वर्क नो पे का रूल लागू हुआ था। जिसके लिए बीडीपीओ ने सैलरी डालने के लिए मना कर दिया था। उस दौरान ग्राम पंचायत का प्रस्ताव उनके पास आया हुआ था। जिसने बताया गया था हड़ताल के दौरान भी उनके गांव में सफाई कर्मचारियों ने कार्य किया था। उनकी हाजिरी की रिपोर्ट आई थी तब उनकी सैलरी डाली गई थी। खंड सिहमा में 29 गांवों में 37 सफाई कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। फिर भी खंड के सफाई कर्मचारियों के लिए एक्स्ट्रा बजट की डिमांड की हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें