फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहर में चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान

Wed, 27 Aug 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो 8सामाजिक संगठनों के साथ बैठक करते डीसी कैप्टन मनोज कुमार। स्रोत डीआईपीआरओ - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा सरकार के निर्देश पर स्वच्छ शहर अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान हरियाणा दिवस तक लगातार जारी रहेगा। इसकी सफलता के लिए उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने मंगलवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के साथ बैठक कर कार्य योजना तैयार की।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि जन भागीदारी व सह भागीदारी के साथ हम सब को मिलकर 11 सप्ताह तक यह अभियान चलाना है। उन्होंने कहा कि इसमें सभी सामाजिक संगठन, व्यापारिक संगठन आम नागरिक और सरकारी अमला मिलकर काम करेगा। इस अभियान के दौरान गली मौहल्ले, चौक चौराहों, सरकारी भवन तथा पार्क आदि पर गहन स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने इस बैठक के दौरान सभी सामाजिक संगठनों से अपील की हैं कि वे प्रो एक्टिव अप्रोच के साथ जिला प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि लगातार नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे कहीं भी खुले में कूड़ा ना फैंके, निर्धारित स्थान पर ही डालें। हम गंदगी फैलाएंगे नहीं तो उठाने की नौबत ही नहीं आएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह जन अभियान है। वातावरण को साफ व स्वच्छ रखना केवल सरकार का नहीं, बल्कि समाज को साथ मिलकर चलना होगा।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान अच्छा काम करने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर एडीसी सुशील कुमार, एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, एसडीएम महेंद्रगढ़ कनिका गोयल, डीएमसी रणवीर सिंह, एसडीएम नांगल चौधरी उदय सिंह, नगराधीश डॉ. मंगलसेन के अलावा अन्य अधिकारी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें