फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: योजना शहरी आवास की, ग्रामीण भी कर रहे आवेदन, 1618 अस्वीकार

Tue, 23 Dec 2025 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
34...योजना के तहत शहर की चिन्योट कॉलोनी में बनाए मकान में लाभ पात्र। स्रोत :निगम
विज्ञापन
रोहतक। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत लाभ लेने के लिए ग्रामीण भी खूब आवेदन कर रहे। हालांकि, दस्तावेजों की जांच व मौका मुआयना करने के दौरान जब वास्तविकता सामने आती है तो आवेदन अस्वीकार कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

निगम की ओर से ऐसे 1618 आवेदन अस्वीकार किए गए हैं। इनमें 65 ग्रामीण व 84 अनअप्रूवड कॉलोनी निवासियों की ओर से आवेदन किए गए हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी योजना के लाभ के लिए अब तक 2,397 ने आवेदन किया गए है।
योजना के तहत शहर के गरीबों को नगर निगम क्षेत्र में लाभ दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया के इस आवास योजना के तहत मकान निर्माण के लिए पात्रों को सरकार की ओर से राशि मिलेगी। तीन लाख वार्षिक आय व जमीन के प्रमाणपत्रों सहित तमाम शर्तें पूरी करने वाले शहरी आवेदकों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत अधिक से अधिक पात्रों को इसका लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही आवेदनों की बारीकी से जांच की जा रही है। सरकारी योजनाओं का लाभ धरातल पर पात्र लोगों तक पहुंचना आवश्यक है। -जगदीश चंद्र, सिटी प्रोजेक्ट ऑफसिर, नगर निगम।
पोर्टल 31 दिसंबर तक खुला
निगम अधिकारियों का कहना है कि गरीबों के लिए चलाई जा रही इस सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए 31 दिसंबर तक आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए पोर्टल खुला हुआ है। नवंबर में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। योजना के तहत पिछली बार निगम क्षेत्र में 608 पात्रों को लाभ मिला है।
योजना का स्टेटस :
शहर में कुल आवेदन : 2379
अस्वीकार हुए आवेदन : 1618
अधूरे प्रमाण पत्र देने वाले : 322
निरीक्षण के दौरान ट्रेस नहीं हुए : 168
स्वीकार हुए आवेदन : 162
नाम वापस लेने वाले आवेदक : 97
पहले से योजना का लाभ लिए हुए पाए : 30
नगर निगम की ओर से पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के आवेदनों की भी जांच हो रही है। इसके तहत टीम मौके पर पहुंच कर निरीक्षण कर रही है। तय शर्तें पूरी नहीं करने वालों के ही आवेदन अस्वीकार हुए हैं। -डॉ. आनंद शर्मा, निगम आयुक्त, रोहतक ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें