41...रोडवेज साझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य सुरेश नेहरा
रोहतक। रोडवेज साझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य सुरेश नेहरा का कहना कि बिना परीक्षण के किलोमीटर स्कीम बसों के चालक तैनात हैं। लगातार इन बसों के हादसे हो रहे हैं। लीज बसों के चालकों की लापरवाही से रोडवेज बदनाम हो रहा है।
सुरेश नेहरा ने बताया कि 21 दिसंबर को देर शाम करीब 7 बजे चंडीगढ़ से रोहतक आ रही किलोमीटर स्कीम की बस ने घरौंडा में बाइक सवार को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि घरौंडा में अग्निशमन केंद्र के सामने बस की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवाओं की मौत हो गई थी। कुछ यात्रियों ने बताया कि बस चालक पीछे से ही तेज रफ्तार से बस चला रहा था।
सुरेश नेहरा ने बताया कि इस घटना पर हरियाणा रोडवेज के तमाम कर्मचारियों में रोष है। जनता में यह भ्रांति बनी रहती है कि ये बसें सरकारी हैं और सरकारी कर्मचारी ही लापरवाही करते हैं। इस विषय पर हरियाणा रोडवेज साझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य नरेश सांगवान का कहना है कि सरकार को लीज पर ली गई सभी बसों को विभाग में शामिल करना चाहिए। विभाग में अनुभवी ड्राइवरों की पक्की भर्ती करें।