फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में लटके ताले, जहां कैश वहां निकालने के पड़े लाले

Mon, 28 Nov 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
नंबर आने पर हर कोई निकाल रहा सात से आठ कार्ड से रुपये, लोगों ने किया हंगामा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नोटबंदी की वजह से अब लोगों के बीच मारपीट की नौबत शुरू हो गई है। छुट्टी का दिन होने के बावजूद पिकनिक और घूमने की प्लानिंग छोड़कर लोग सुबह से ही एटीएम के बार कतार में कैश की उम्मीद लगाए खड़े दिखाए दिए। हालांकि शहर के कई एटीएम ऐसे थे जहां दोपहर तक कैश न होने से ताला लटका रहा। जहां कैश था वहां लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। एटीएम से रुपये निकालने की जद्दोजहद में सिविल रोड स्थित एसबीआई के एटीएम में मारपीट की नौबत आ गई। कई लोग आठ से दस एटीएम कार्ड लेकर पहुंचे। ऐसे में भीड़ के हंगामा करने पर हालात बिगड़ने लगे। एटीएम के गार्ड ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


नोटबंदी के इस दौर में रविवार का दिन भी शहरवासियों के लिए परेशानियों भरा रहा। अवकाश के चलते शहर के सभी बैंक बंद रहे तो वहीं एटीएम भी पूरे तरह ठप रहे। लोग कैश के लिए इधर-उधर मारे-मारे फिरते रहे। एटीएम में पहुंचे प्रेम नगर निवासी हरीश ने बताया कि सुबह छह बजे से कतार में खड़ा था। वह नौ बजे तक भी रुपये नहीं निकाल सका। दादा बीमार हैं, लेकिन उनकी दवाई के लिए भी रुपये नहीं हैं। हालात यह रहे कि कुछ एटीएम पर तो ताले भी लटके मिले। लोग एक एटीएम से दूसरे पर मारे-मारे फिरते रहे। हालांकि मॉडल टाउन स्थित एसबीआई बैंक ने अवकाश के दिन बैंक खोलकर लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी। बैंक अपने निर्धारित समय पर खुला और लोगों को कैश भी दिया, लेकिन दोपहर तक कैश खत्म होने के बाद यहां भी लोगों को निराशा हाथ लगी।
 
खाता खोलो अभियान में खुले 35 खाते

अवकाश के दिन भी एसबीआई की मॉडल टाउन शाखा खुली रही। वहां पर खाता खोलो अभियान के लिए शिविर लगाया गया। इसमें 35 से अधिक लोगों ने खाते खुलवाएं। बैंक कर्मियों की तरफ से प्रयास किया गया कि लोगों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन


रविवार की बजाय शुक्रवार को मिलेगा अवकाश

शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक कर्मियों को रविवार के बदले शुक्रवार को अवकाश मिलेगा। बैंक को आगे भी अवकाश वाले दिन खोलने पर विचार किया जा रहा है, जिससे लोगों को कम से कम परेशानी हो।
विज्ञापन



लोगों की समस्याओं को रविवार को भी बैंक खोला गया है। इसके अलावा खाता खोलो अभियान ऐसे लोगों की मदद के लिए चलाया गया है, जिनका बैंक में खाता नहीं है।
- उमेश कुमार आर्य, शाखा प्रबंधक, एसबीआई, मॉडल टाउन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें