-फोटो 82 : प्रतियोगिता में बीआरजी के विजेता धावक। स्रोत ग्रुप
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने रविवार को दिल्ली-एनसीआर में आयोजित दो प्रमुख दौड़ प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। नोएडा की स्वतंत्रता स्पिरिट रन में 10 किलोमीटर ओवरऑल वर्ग में सोनपाल सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। 5 किलोमीटर ओवरऑल वर्ग में आकाश मिश्रा दूसरे और राजेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 50 से अधिक आयु वर्ग में शमशेर सिंह ने पहला, जबकि 60 से अधिक आयु वर्ग में राकेश छाबड़ा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
ग्रुप संस्थापक दीपक छिल्लर ने बताया कि 7 से 9 अगस्त तक आयोजित 86वीं दिल्ली स्टेट सीनियर चैंपियनशिप में भी बीआरजी के धावक ने पदक जीता। अब्बास ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। बीआरजी संस्थापक एवं संयोजक दीपक छिल्लर ने सभी विजेता और प्रतिभागी धावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक दिन दो बड़े आयोजनों में धावकों की मजबूत मौजूदगी गर्व की बात है। बीआरजी का उद्देश्य हर उम्र के व्यक्ति को फिटनेस, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि हर फिनिशर विजेता है और लगातार अभ्यास से धावक बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।