-फोटो 83 : हरिद्वार से श्रद्धालुओं के लिए गंगा जल लेकर आये समाजसेवी लवली कथूरिया और टीम। स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। सावन शिवरात्रि पर समाजसेवी लवली कथूरिया की टीम ने बहादुरगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए विशेष पहल करते हुए पवित्र गंगाजल उपलब्ध कराया। बस स्टैंड स्थित जय शिव दुर्गा मंदिर परिसर में 501 बोतल गंगाजल निशुल्क वितरित किया गया। कई श्रद्धालु तीर्थस्थलों तक नहीं पहुंच पाते, ऐसे में उन्हें शहर में ही गंगाजल उपलब्ध कराया गया, ताकि वे भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सकें। बहादुरगढ़ में इस तरह की सेवा पहली बार आयोजित किए जाने पर श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने इसकी सराहना की। इस दौरान लवली कथूरिया के साथ नितिन, गौरव, बिटू, संदीप और राजू मौजूद रहे।