फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीड ब्रेकर पर ट्रक ने लगाए ब्रेक, पीछे से कार घुसी, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के मसूदपुर गांव के पास सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे एक कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक व साथ वाली सीट पर बैठे व्यक्ति की एयरबैग्स खुलने से जान बच र्गई। हालांकि दोनों को चोटें आई हैं। घायलों को ग्रामीणों ने कलानौर के अस्पताल में पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। बाद में घायलों को पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार झज्जर के डाबौधा खुर्द के रहने वाले शास्त्री भवन में सेक्टर ऑफिसर सुरेश कुमार और सुरेश मदान सोमवार को कार में सवार होकर अपने दो अन्य साथियों के साथ कलानौर शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान मसूदपुर गांव के पास स्पीड ब्रेकर पर आगे चल रहे ट्रक ने ब्रेक लिए तो कार उससे टकरा गई। हादसे में कार में पीछे बैठे दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सुरेश कुमार और सुरेश मदान घायल हो गए। एयरबैग्स खुलने से दोनों की जान बच गई। बाद में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को कलानौर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बस स्टैंड के पास बाइक को बस ने मारी टक्कर, तोड़फोड़
रोहतक। शहर के नया बस स्टैंड के पास सोमवार को दोपहर बाद बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण बाइक सवार घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे से गुस्साएं लोगों ने बस में तोड़फोड़ की। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह लोगों को शांत कराया गया। इस दौरान यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें