फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुबी हत्याकांड: दो दिन पहले बहन ने बोला था, नीरज करता है परेशान, पूछताछ में भाई ने किया खुलासा

Fri, 28 Aug 2026 11:05 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने घर पर फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। गंभीर हालत के कारण आईसीयू में ही रखा गया है। बाहर पुलिस की एक गारद तैनात है।
विज्ञापन
मृतका रुबी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुबी हत्याकांड में नामजद आरोपी नीरज पहले भी मृतका को परेशान करता था। पुलिस जांच व परिजनों से पूछताछ में यह बात सामने आई है। आरोपी की हालत अभी गंभीर बनी हुई है उसे निजी अस्पताल के अंदर आईसीयू में रखा गया है जहां पुलिस तैनात है। उधर, मृतका का डॉक्टरों के तीन सदस्यीय पैनल ने दो घंटे तक पोस्टमार्टम किया। मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा न होने पर विसरा जांच के लिए मधुबन लैब में भेजा गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मृतका के भाई रोहित ने थाने में शिकायत दी थी कि वे निजी कंपनी में नौकरी करता है। छह माह पहले बहन की शादी भगवतीपुर हुई थी। एक सप्ताह पहले रुबी घर आई। घर आने के दो दिन बाद ही उसने बताया था कि गांव का ही युवक नीरज उसे परेशान करता है।

बुधवार को वह निजी काम से रोहतक आई थीं। बाद में उनका होटल में शव मिला था। आरोपी ने उनकी बहन की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की है। पुलिस ने देर रात हत्या की एफआईआर दर्ज की थी। बाद में पता चला कि आरोपी खेड़ी साध के नजदीक निजी अस्पताल में दाखिल है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने घर पर फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। गंभीर हालत के कारण आईसीयू में ही रखा गया है। बाहर पुलिस की एक गारद तैनात है।

अधिकारी के अनुसार
हत्या का मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रहे हैं। अभी आरोपी की हालत खतरे से बाहर नहीं है। डॉक्टरों की अनुमति से ही पूछताछ की जा सकेगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। - महेंद्र सिंह, प्रभारी थाना सिविल लाइन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें