रोहित ने सिविल लाइन थाने में शिकायत बुधवार को खेड़ी साध गांव निवासी दी थी कि उसकी बहन रुबी की शादी छह माह पहले भगवतीपुर गांव में हुई थी। एक सप्ताह पहले वह ससुराल से मायके आई थी। 26 अगस्त को उसका शव बजरंग भवन से आगे 9 क्लाउड होटल के रूम नंबर 106 में मिला था। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर गांव के ही युवक नीरज के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी।
आरोप था कि होटल कर्मियों ने उसे बताया है कि नीरज ही उसकी बहन को सुबह नौ बजे होटल में लेकर आया। ढाई बजे खुद वापस चला गया। शाम पांच बजे तक जब नहीं लौटा तो होटल कर्मियों ने कमरे में जाकर जांच की तो युवती का शव बेड पर पड़ा था। गांठ मारकर चुन्नी को गले में बांधा हुआ था। बाद में नीरज अपने घर में फंदे से लटका मिला था।
समय रहते परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दो दिन तक आईसीयू में इलाज के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस हिरासत में उसका उपचार चल रहा था। परिजनों का कहना था कि नीरज का ब्रेन डेड हो चुका है। वे उसके शरीर के अंग दान करना चाहते हैं लेकिन डॉक्टरों की जांच अभी पूरी भी नहीं हो सकी थी। रविवार शाम सात बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया।
नीरज ने रविवार रात को दम तोड़ दिया। शव फिलहाल वार्ड नंबर 10 के बाहर रखा हुआ है। सुसाइड नोट में नीरज ने 45 लाख रुपये न मिलने के तनाव में आत्महत्या करने की बात कही है। पुलिस जांच कर रही। - सोनू, चचेरा भाई
खेड़ी साध के युवक सूचना मिली है लेकिन पीजीआई से कोई सूचना नहीं आई है। - अश्वनी, थाना प्रभारी
होटल की घटना का सुसाइड नोट में नहीं जिक्र
परिजनों की ओर से नीरज के जिस सुसाइड नोट का दावा किया जा रहा है उसमें 9 क्लाउड होटल में हुई घटना का कोई जिक्र नहीं है। अब सवाल उठता है कि क्या यह सुसाइड नोट होटल में जाने से पहले का है। अब तो कथित सुसाइड नोट की एफएसएल जांच के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा।
भाई का दावा 45 लाख के तनाव में था नीरज
आरोपी के भाई सोनू ने बताया कि नीरज के कमरे से एक डायरी मिली है। डायरी में दो पृष्ठ का कथित सुसाइड नोट मिला है। उसमें लिखा हुआ है कि मैं चारो तरफ से फंस चुका हूं इसलिए मजबूर होकर मुझे यह कदम उठाना पड़ रहा है। गांधरा गया था 45 लाख में से रुपये मिल जाते तो यह नौबत नहीं आती।