फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई स्टाफ ने परिजनों को लौटाए मृतक के चार लाख रुपये 

Sun, 05 Jun 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
रुपये - फोटो : file photo
विज्ञापन
पीजीआई के आपातकालीन विभाग ने एक मृतक और दो घायलों के परिजनों को चार लाख रुपये की राशि लौटा दी है। राशि घटना के दौरान तीनों के पास थी। राजस्थान निवासी पीड़ित परिवार ने पैसे वापस करने के लिए स्टाफ का आभार जताया। 
विज्ञापन

पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (पीजीआईएमएस) के सीएमओ डॉ. महेश माला ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह साढे़ पांच बजे सड़क दुर्घटना में घायल होकर दो युवक आए।   इनका कराैंथा टोल प्लाजा के पास एक्सीडेंट हुआ था। तीनों राजस्थान के रहने वाले हैं और झज्जर के रास्ते रोहतक आ रहे थे। हादसे में विजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गजानंद और राजू को हल्की चोटें आई थीं। जब यह अस्पताल आए तो इनमें से एक के पास चार लाख रुपये, मोबाइल और दूसरे के पास 1740 रुपये थे। उन्होंने बताया कि सभी बर्तन का कारोबार करते हैं। माल खरीदने रोहतक आ रहे थे। इनकी हालत देखते हुए इनके पैसे और मोबाइल को संभाल कर रखवा दिया गया था। शनिवार को जब गजानंद और राजू अपने परिजनों के साथ जाने लगे तो पुलिस कर्मचारी, पीजीआईएमएस स्टाफ और जनसेवा संस्थान के मेडिकल प्रभारी जयबीर के समक्ष उनके पैसे और सामान लौटा दिए गए।
विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में एक मृतक के पास मिले 3020 रुपये को कोई अज्ञात स्वयं को रिश्तेदार बता कर लेकर चला गया था। जब पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो मृतक की बेटी रेणू पिता की अंतिम पेंशन के लिए पीजीआईएमएस स्टाफ से उलझ गई। रेणू की भावनाओं और अपनी गलती का अहसास करते हुए स्टाफ ने पैसा इकट्ठा करके रेणू को दिया था। लेकिन इस बार मृतक का पैसा और सामान देने में स्टाफ ने पूरी सावधानी बरती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें