फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के टेनिस टीम में रोहतक के वंश का चयन

विज्ञापन
Rotak Vansh selected in asutralian tournament
विज्ञापन
रोहतक। खेलों की दुनिया में रोहतक का एक और सितारा चमका है। इस बार बोहर गांव के 13 वर्षीय वंश नांदल ने देश की टेनिस टीम में जगह बनाई है। इंडिया रैंक नंबर-2 टेनिस का जूनियर खिलाड़ी मार्च में ऑस्ट्रेलिया जाएगा। यहां 28 मार्च से चार अप्रैल तक टूर्नामेंट होना है। बेटे के देश की टीम में चयन पर परिजनों व कोच ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

पेशे से किसान रहे अनिल नांदल का कहना है वंश पिछले सात साल से टेनिस खेल रहा है। इसमे ऑल इंडिया टेनिस रैंकिंग (एआईटीए) में अपनी मेहनत के बूते नंबर-2 की जगह बनाई है। उसने छह साल की उम्र में लॉन टेनिस का रैकेट हाथ में थामा। वे अपने बेटे को खेल में डालना चाहते थे, मगर ऐसा नहीं सोचा था कि वह लॉन टेनिस सरीखा महंगा खेल खेलेगा और करियर बनाएगा। उनका कहना है कि वंश बचपन में बहुत शरारती था। उसकी ऊर्जा को सही दिशा देने के लिए उसे किसी खेल से जोड़ने का प्रयास शुरू किया। कई खेल मैदान पर जाने के बाद राजीव गांधी खेल परिसर के हरे-हरे लॉन टेनिस के मैदान ग्राउंड ने उसका मन मोहा। कोच श्रवण कुमार की देखरेख में उसने खेलना शुरू किया। शुरू में कोचिंग फीस दो हजार रुपये थी। सोचा खेल का लेवल बढ़ने के साथ फीस भी बढ़ेगी, मगर वंश की अचीवमेंट ने इस चिंता से मुक्त कर दिया। उसने अंडर-12 में इंडिया नंबर-1 रहते हुए साउथ एशिया-काठमांडू में हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद अंडर-14 एसजीएफआई में स्टेट में गोल्ड मेडल जीता। खेलते हुए अंडर-14 में इंडिया नंबर-2 का मुकाम हासिल किया।
पिता का कहना है कि वंश को राष्ट्रीय प्रतियोगिता खिलाने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में जाना पड़ा। इसके लिए रुपयों की दिक्कत का सामना करना पड़ा। रुपये कम होने पर रेल व बस में घंटों का सफर तय करना पड़ा। दूसरे शहर में बड़े होटल के बजाय कम खर्च वाली जगह पर ठहराव किया। अब एआईटीए से ईमेल के जरिए वर्ल्ड जूनियर टेनिस कंपीटीशन के लिए चयन होने की जानकारी मिली। यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में है। वंश का कहना है कि देश के लिए खेलना ही मेरा सपना है। इसके लिए 28 मार्च से चार अप्रैल तक ऑस्ट्रेलिया में होने वाले मुकाबले के लिए जी जान से जुटा हुआ हूं। इसके बाद 13 से 19 मार्च तक रोड टू विंबलडन भी खेलना है। यह कोलकोता में होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें