फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रोहतक में तेज आंधी और बारिश के कारण मकान की छत ढही, दादी-पौत्र गंभीर रूप से घायल

Sun, 25 May 2025 01:06 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

इस्माईला निवासी अशोक ने बताया कि रात करीब एक बजे तेज आंधी के दौरान उनकी मां राजवंती और बेटा प्रतीक कमरे में सो रहे थे। अचानक कमरे की छत गिर गई और दोनों मलबे में दब गए।
विज्ञापन
घायल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के इस्माइल गांव में शनिवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश के कारण एक मकान की छत ढह गई। जिसके मलबे में दबकर 60 वर्षीय राजवंती और उनका 10 वर्षीय पौत्र प्रतीक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को परिवार वालों ने मलबे से निकालकर रोहतक के पीजीआई में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


इस्माईला निवासी अशोक ने बताया कि रात करीब एक बजे तेज आंधी के दौरान उनकी मां राजवंती और बेटा प्रतीक कमरे में सो रहे थे। अचानक कमरे की छत गिर गई और दोनों मलबे में दब गए। परिवार वालों ने तुरंत उन्हें मलबे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें