रोहतक। विश्व सांख्यिकी दिवस पर स्टारेक्स विश्वविद्यालय गुरुग्राम के स्कूल ऑफ फिजिकल साइंसेज में आयोजित कार्यक्रम में एमडीयू के डीन एवं सांख्यिकी विभाग अध्यक्ष प्रो. एससी मलिक ने नीति निर्माण में सांख्यिकी की भूमिका को अहम बताया।
उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण आंकड़े किसी भी देश के सशक्त शासन, सतत विकास और साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण की मूल आधारशिला हैं।उन्होंने बताया कि सांख्यिकी केवल संख्याओं का विज्ञान नहीं बल्कि नीतिगत निर्णयों की दिशा का माध्यम है।
उन्होंने भारत की जनगणना, राष्ट्रीय सर्वेक्षणों और संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों जैसे उदाहरणों के माध्यम से यह समझाया कि डेटा और विश्लेषण किस प्रकार नीति-निर्माताओं को बेहतर निर्णय लेने में सक्षम बनाते हैं। संवाद