फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज में आज दम दिखाएंगे रोहतक के प्रिंस

Wed, 28 May 2025 05:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
28सीटीके01...प्रिंस ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिले के समर गोपालपुर गांव के प्रिंस कुश्ती में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गांव, जिले व देश का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रिंस 29 मई से 1 जून तक आयोजित होने वाली वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। 18 से 21 जून तक वियतनाम में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में भी भाग लेंगे।
वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज में वीरवार को प्रिंस का मैच है। प्रिंस के पिता सोमवीर सिंह एक प्राइवेट कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं, मां बबली देवी गृहिणी हैं व दो भाई हैं। प्रिंस के अलावा उनके दूसरेरा भाई निखिल भी पहलवानी करते हैं।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि परिवार में पहले किसी को पहलवानी का शौक नहीं था, लेकिन गांव के पहलवान देवीलाल ने बचपन में प्रिंस के बलिष्ठ शरीर को देखकर उनकी प्रतिभा को पहचान लिया। यहीं से गांव के अखाड़े में प्रिंस की पहलवानी का सफर शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि प्रिंस ने 2010 में खेलना शुरू किया था।
प्रिंस और निखिल ने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ कुश्ती का अभ्यास भी जारी रखा। प्रिंस बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। 2015 तक उन्होंने चार-पांच साल तक गांव के अखाड़े में ही पहलवानी की। 2020 में देवीलाल पहलवान प्रिंस को स्वामी भूमानंद कुश्ती अकादमी में लेकर गए थे। कोच सचिन शर्मा, कोच सुरेंद्र कादियान व कोच नितिन शर्मा के मार्गदर्शन में प्रिंस अपनी तकनीक और कौशल को निखार रहे हैं।
विज्ञापन


प्रिंस की उपलब्धियां
वर्ष 2025 में अंडर-20 जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, 2024 में अंडर-20 जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, 2022 में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक, 2022 में अंडर-17 नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 2025 में सीनियर फेडरेशन कप में रजत, 2025 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें