फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एशियन पैरा आर्चरी चैंपियनशिप में रोहतक के नवीन दलाल ने कांस्य पदक जीता

Mon, 07 Jul 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
13... ए​शियन चैंपियन​शिप में जीत के बाद खुशी मनाते नवीन दलाल व अन्य। स्रोत:सोशल मीडिया
विज्ञापन
रोहतक। एशियन पैरा आर्चरी चैंपियनशिप में रोहतक के नवीन दलाल और दिल्ली के नूरुद्दीन ने डबल्स इवेंट में कांस्य पदक जीता। यह प्रतियोगिता चीन में 29 जून से शुरू हुई है और समापन सात जुलाई को होगा। नवीन दलाल वर्तमान में रोहतक की तहसील कार्यालय में पटवारी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी जीत से पूरा परिवार उत्साहित है।
विज्ञापन

इससे पहले भी नवीन दलाल ने शानदार प्रदर्शन करके देश व प्रदेश नाम रोशन किया है। मार्च 2025 में आयोजित नेशनल पैरा चैंपियनशिप में दो रजत पदक जीते। 2023 में एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीता। 2023 में पैरा एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। 2024 में एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने विजेता खिलाड़ी को बधाई दी। नवीन दलाल अपनी जीत के पीछे रेवेन्यू डिपार्टमेंट रोहतक और पटवार व कानूनगो संगठन का सहयोग बताया। साथ ही उनका आभार जताया।

13... एशियन चैंपियनशिप में जीत के बाद खुशी मनाते नवीन दलाल व अन्य। स्रोत:सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें