फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक की बेटी मनीषा भनवाला ने देश को दिलाया पहला स्वर्ण पदक

Sat, 29 Mar 2025 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
मनीषा भनवाला।
विज्ञापन
रोहतक। सीनियर एशियन चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश की महिला पहलवानाें ने शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता जॉर्डन के अम्मान में खेली जा रही है। शुक्रवार को हुए मुकाबलों में रोहतक की मनीषा भनवाला ने 62 किलोग्राम भारवर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

इसके अलावा, हिसार की अंतिम पंघाल ने 53 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता। मनीषा ने पहले मैच में कजाकिस्तान की पहलवान दुबेक को 11-0 से हराया। दूसरे मैच में साउथ कोरिया की पहलवान को तीन-शून्य से हराया। सेमीफाइनल मैच में किर्गीजस्तान की पहलवान को 5-0 से हराया। फाइनल मैच में नाॅर्थ कोरिया की पहलवान को 8-7 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

मनीषा भनवाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें