फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एशियन चैंपियनशिप में छाई रोहतक की बेटी, सीनियर पहलवानों को दी पटखनी

Fri, 28 Mar 2025 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
मुस्कान नांदल। स्रोत:परिजन
विज्ञापन
एशियन चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए रोहतक को बेटी मुस्कान नांदल ने 59 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता है। यह प्रतियोगिता जॉर्डन के अम्मान में 25 से 30 मार्च तक आयोजित की जा रही है। यहां जूनियर वर्ग की इस पहलवान ने मंगोलिया की सीनियर वर्ग की पहलवान अल्तजिन टोगटोख को पटखनी देकर पदक पर कब्जा जमाया व जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

छोटू राम स्टेडियम अखाड़े के कोच मनदीप ने बताया कि मुस्कान ने मंगोलिया की पहलवान को चार-शून्य से हराया। पहले मैच में मुस्कान ने फिलीपींस की पहलवान को पटखनी दी। कोच ने बताया कि मुस्कान अच्छा खेली। यह जूनियर वर्ग की पहलवान है, लेकिन सीनियर प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत नाम रोशन किया है।
पिता बोले- छोरी ने कर दिया कमाल
जिले के गढ़ी बोहर गांव निवासी मुस्कान के पिता प्रदीप ने कहा कि छोरी ने कमाल कर दिया। इस जीत से परिवार में खुशी का माहौल है। कोच ने मुस्कान को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें