माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक।
पंजाब विधानसभा चुनाव के चौकाने वाले रुझान सामने आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार बनते दिखा रहे रुझानों से कार्यकर्ताओं में भी जोश बना हुआ है। मतगणना में आप पार्टी ने 117 में से 91 सीटों पर शानदार बढ़त बनाई हुई है। इससे कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। शहर के किशनपुरा स्थित आप कार्यालय में टीवी पर शानदार परिणाम देख कार्यकर्त्ता झूम उठे। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को ग़ुलाल लगा कर जीत की ख़ुशी साझा की।