फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क शिक्षा के लिए अभिभावकों ने की आंदोलन की तैयारी

विज्ञापन
निया 134ए के तहत प्रवेश के लिए मानसरोवर पार्क में बैठक करते अभिभावक। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर रोहतक। नियम 134ए के तहत बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश नहीं मिल रहा है। दाखिला नहीं मिलने से आहत अभिभावकों ने बुधवार को मानसरोवर पार्क में बैठक की। यहां सभी ने उपायुक्त से मिलकर न्याय की गुहार लगाने का फैसला लिया। बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे अभिभावक मानसरोवर में इकट्ठा हुए। यहां सभी ने अपने बच्चों के दाखिले को लेकर चर्चा की। दाखिला नहीं होने की स्थिति पर गंभीरता से विचार करते हुए समाधान तलाशने पर जोर दिया गया। अभिभावकों ने कहा कि बच्चों को दाखिला नहीं दिया जा रहा है। निजी स्कूल सरकारी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। नियमों में प्रावधान के बावजूद अदालत के आदेश व शिक्षा विभाग के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। अभिभावक कई बार शासन व प्रशासन का इस ओर ध्यान दिला चुके हैं। इसके बावजूद बच्चे स्कूल जाने से वंचित है। इसलिए सभी ने उपायुक्त से मिलने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निया 134ए के तहत प्रवेश के लिए मानसरोवर पार्क में बैठक करते अभिभावक। - फोटो : Amar Ujala
निया 134ए के तहत प्रवेश के लिए मानसरोवर पार्क में बैठक करते अभिभावक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें