फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: विश्व कप विजेता सोनिया आज लौटेगी घर, मां देसी घी का हलवा खिला करेंगी स्वागत

Thu, 02 Feb 2023 02:09 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

बेटी के भव्य स्वागत की तैयारियों में गांव जुटा है। मां बेटी को एयरपोर्ट पहुंच गले लगाएंगी। उन्होंने कहा कि बेटी ने नाम रोशन किया है। हमें उस पर गर्व है। 
विज्ञापन
क्रिकेटर सोनिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंडर-19 महिला क्रिकेट विश्व कप जीत कर हरियाणा के रोहतक की सोनिया गुरुवार को घर लौटेगी। मां सरोज बेटी को लेने सुबह एयरपोर्ट जाएंगी। इतना ही नहीं लाडली के स्वागत में घर और गांव ब्राह्मणवास में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बेटी के आगमन की खुशी में देसी घी का हलवा, पूड़ी और सब्जी बनाई जा रही है।

विज्ञापन


बुधवार को सांसद दीपेंद्र हुड्डा सोनिया के घर पहुंचे और परिजनों को बधाई दी। वहीं, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने फोन पर परिजनों से बातचीत की और बधाई देने के साथ गुरुवार को घर पहुंचने का आश्वासन दिया। सरपंच कर्मवीर भारद्वाज और पूर्व सरपंच जगदीश भारद्वाज भी सोनिया के घर पहुंचे और स्वागत की तैयारियों का जायजा लिया। बेटी के स्वागत में जुटीं गांव ब्राह्मणवास निवासी मां सरोज ने अमर उजाला से खुशी साझा की।

उन्होंने कहा कि बेटी ने नाम रोशन किया है। हमें उस पर गर्व है। यहां तक पहुंचने के लिए बेटी ने काफी कुछ सहा है। सुविधाओं के अभाव में अनेक परेशानियों का सामना करते हुए दूसरे देश की धरती पर खेलने पहुंची है। क्रिकेट के गुर सीखने और अभ्यास करने के लिए वह रोजाना शहर से आठ किलोमीटर दूर ऑटो से आती-जाती थी।
विज्ञापन


वह देर शाम घर आती थी। जब तक वह नहीं लौटती, दिल की धड़कन बढ़ी रहती, मन परेशान रहता था। कई बार चिंता में खुद सड़क पर खड़ी रहकर उसके आने का इंतजार करती थी। मैं भले डरती, मगर बेटी कभी नहीं डरी। वह मेरी शेर बेटी है। अक्सर कहती है कि डरने की जरूरत नहीं है। मेरी चिंता मत करें। लेकिन मैं मां हूं, चिंता तो लगी रहती है।

पूर्व सीएम ने फोन, सांसद बेटे ने घर पहुंच दी बधाई
अंडर-19 क्रिकेट टीम का हिस्सा रही सोनिया को पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और उनके सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्डा ने भी बधाई दी है। पूर्व सीएम ने फोन पर संपर्क कर सोनिया की मां सरोज से कहा कि बेटी की जीत के लिए बधाई। कल बेटी आएगी तो मिलने जरूर आऊंगा। इधर, सांसद ने बुधवार को सोनिया के घर जाकर उसकी मां व अन्य परिजनों से संपर्क किया। उन्हें बेटी की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

शैफाली मार्च में लौटेगी घर
अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की कप्तान शैलाफी वर्मा मार्च माह में घर लौटेगी। यह जानकारी शैफाली के पिता संजीव वर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि विश्व कप जीतने के बाद शैफाली सीनियर टीम के साथ जुड़ गई है। टीम को साउथ अफ्रीका में विश्व कप खेलना है। ऐसे में विश्व कप के बाद ही वह घर लौट सकेगी। उसका दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर रोहतक तक भव्य स्वागत किया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें