फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक से रेवाड़ी के लिए ट्रेन कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दिल्ली रेल मंडल रोहतक-रेवाड़ी के बीच तीन जनवरी से फिर अनारक्षित ट्रेन चलाने जा रहा है। इसके चलने से रोहतक-रेवाड़ी के बीच लोगों का आवागमन काफी सुगम होगा। यह ट्रेन रोहतक से रेवाड़ी एक घंटा 23 मिनट में पहुंचाएगी। यह ट्रेन रविवार के दिन संचालित नहीं होगी।
विज्ञापन

सीएमआई (चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर) पंकज राजपाल ने बताया कि कोरोना की पहली लहर में इस ट्रेन का संचालन बंद किया गया था, जो फिर तीन जनवरी से चलेगी। यह ट्रेन रोहतक से सुबह 5:05 बजे चलकर अस्थल बोहर स्टेशन पर 5:13 बजे, ढीगल 5:25 बजे, झज्जर 5:44 बजे, माछरौली 5:44 बजे, गोकुलगढ़ 6:17 बजे और रेवाड़ी 6:28 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन शाम 7:50 बजे रेवाड़ी से चलेगी। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन के यात्रियों के लिए हर स्टेशन पर टिकट बिक्री की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें