10-रोहतक से महम तक इलेक्ट्रिक बस के ट्रायल के दौरान बस में सवार यात्री व अधिकारी। स्रोत : रोडव
रोहतक। रोडवेज की ओर से रोहतक से महम तक इलेक्ट्रिक बस (सिटी बस सर्विस) चलाने की योजना बनाई जा रही है। रोडवेज की ओर सिटी बस का वीरवार को सर्वे किया गया। रोहतक बस स्टैंड से महम बस स्टैंड तक इलेक्ट्रिक बस ने 37 किलोमीटर का सफर तय किया। रोडवेज ने यात्रियों से 65 रुपये किराया लिया। पूरा सफर एक घंटे का रहा।
रोहतक डिपो के बेडे में 50 इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया जाना है। इलेक्ट्रिक बसों के लिए बस स्टैंड पर 14 करोड़ से 3.5 एकड़ में चार्जिंग स्टेशन बनाने को लेकर भी तैयारियां चल रही है। बसों को अलग-अलग मार्गों पर चलाए जाने के लिए रोडवेज की ओर से सर्वे किया जा रहा है ताकि डिपो में नई इलेक्ट्रिक बस पहुंचते ही इनका सुचारु संचालन किया जा सके।
रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि इलेक्ट्रिक बस रोहतक स्टैंड से दोपहर 2:30 बजे महम के लिए रवाना हुई। बस स्टैंड से ट्रायल के दौरान ही यात्री सवार होने शुरू हो गए। बस हिसार बाईपास, बहु अकबरपुर व मदीना से होते हुए महम पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि बस को महम पहुंचने में एक घंटे का समय लगा।
मदीना व बहु अकबरपुर में स्पीड ब्रेकर बाधा बने
ट्रायल के दौरान मदीना व बहु अकबरपुर में स्पीड ब्रेकर व महम कस्बे में मोड़ बस के लिए बाधा बने हैं। ट्रायल के दौरान यात्रियों से रोहतक से महम तक का किलोमीटर के हिसाब से 65 रुपये किराया लिया गया है। इस दौरान संस्थान प्रबंधक हंसराज, डीआई सुनील कुमार और सन्नी मौजूद रहे।
परिवहन
विभाग की ओर से डिपो के बेड़े में 50 सिटी बस शामिल होनी हैं। यात्रियों की सुविधा में सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। अलग-अलग मार्गों सर्वे किया जा रहा है ताकि नई बसें आने पर उनका सुचारु संचालन किया जा सके।
-विपिन कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज।