फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं की आंदोलन की घोषणा, खाप बैकफुट पर, सांपला का कार्यक्रम टला

Thu, 26 May 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
बैठक करते खाप प्रतिनिधि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान मारे गए युवाओं के परिजनों को सहायता देने के लिए 29 मई को सांपला में होने वाले कार्यक्रम को टाल दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवाओं की सांपला में बड़े आंदोलन की घोषणा की चेतावनी के बाद खाप बैकफुट पर आ गई हैं। हालांकि खाप इसके पीछे वित्तमंत्री से मुलाकात में हो रही देरी और चंदा जुटाने में हुई देरी को कारण बता रही हैं। लेकिन सूत्रों की मानें तो खापों को डर है कि कहीं पिछली बार की तरह इस बार भी सांपला में होने वाले खापों के कार्यक्रम को युवा हाईजेक कर लें और मामला हाथ से निकल जाए। बता दें कि युवाओं ने चेतावनी दी थी कि दर्ज केस वापस नहीं लिए जाने और गिरफ्तारियों के विरोध में 29 को सांपला में बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


इससे पहले, बुधवार को नांदल भवन में हुई खापों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए नांदल खाप के प्रधान महेंद्र सिंह नांदल ने कहा कि अगली तिथि की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चंदे के आने में देरी के कारण कार्यक्रम स्थगित किया गया है। इसके लिए 25 मई को चंडीगढ़ में खाप प्रधानों की वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु से मुलाकात भी होने वाली थी। लेकिन किन्हीं कारणों से बैठक स्थगित हो गई है। खापों की वित्तमंत्री से मुलाकात के बाद ही अगली तिथि घोषित की जाएगी। इस दौरान गांव माड़ौधी जाटान से पहुंचे जसवंत सिंह, होशियार सिंह फौजी, चरणजीत, कर्मबीर, अजीत, राजपाल, बलजीत, हवा सिंह, हरकृष्ण, मास्टर राज सिंह ने 2,64,200 रुपये और गांव गोच्छी से पहुंचे, राज सिंह, सरपंच निक्की, भीम सिंह, बबलू हुड्डा, वेदप्रकाश, धर्मपाल, जगमत, रामपाल, काला पंच व महावीर ने 3,10,000 रुपये सहायता कोष में जमा कराए। बहादुरगढ़ सेक्टर-2 से पहुंचे दिलबाग सिंह, सुनील रेढू, नवनीत राठी, बिजेंद्र नेहरा व सुभाष जून ने 68000 रुपये, गांव काहड़ी झज्जर से जाट युवा समिति ने 51000 रुपये और ग्राम पंचायत भाग खेड़ा जींद ने 34,500 रुपये जाट समाज राहत कोष में जमा कराए। अभी तक इस कोष में लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें