फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेट लिफ्टिंग - रोहतक की बेटी निशा ने उठाया 285 किलो वजन

विज्ञापन
एमडीयू के खेल विभाग में मंगलवार को महिला इंटर कालेज पाव लिफ्टिंग में वेट उठाती प्रतिभागी खिलाड़?
विज्ञापन
एमडीयू में मंगलवार को इंटर कॉलेज पावर लिफ्टिंग स्पर्धा हुई। महिला वर्ग की इस स्पर्धा में विभिन्न कालेजों की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों को दंग कर दिया। स्पर्धा में टीकाराम कॉलेज सोनीपत की छात्रा 72 किलोग्राम की रेशमा देवी ने 410 किलोग्राम भार उठाकर पहला स्थान प्राप्त किया। टीकाराम कॉलेज सोनीपत की टीम स्पर्धा में 31 अंकों के साथ ओवर आल चैंपियन रही। एमकेजेके कालेज 16 अंकों के साथ द्वितीय व केएम कालेज खरखोदा सात अंकों के साथ तृतीय रहा।
विज्ञापन

कोच नरेश हुड्डा ने बताया कि स्पर्धा में रोमांचक मुकाबले हुए। विभिन्न भार वर्गों में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने भार से दो या तीन नहीं पांच गुणा अधिक तक भार उठाया। स्पर्धा के 47 किलोग्राम भार वर्ग में टीका राम कॉलेज की सीता 295 किलो वजन उठाकर प्रथम, केएम खरखौदा की कोमल 225 किलो वजन उठाकर द्वितीय, टीकाराम कॉलेज की अन्नू 90 किलो वजन उठाकर तृतीय रही। स्पर्धा के 52 किलो भार वर्ग में टीका राम कॉलेज की सुमन देवी 390 किलो वजन उठाकर प्रथम, संगीता 117 किलो वजन उठाकर द्वितीय, केएम खरखौद की अंजू 90 किलो वजन उठाकर तृतीय रही। इसके अलावा 57 किलो वर्ग में एमकेेजेके की निशा यादव 285 किलो वजन उठाकर प्रथम, मोनिका 145 किलो वजन उठाकर द्वितीय, टीकाराम सोनीपत की एकता 129 किलो वजन उठाकर तृतीय, 63 किलो वर्ग में टीकाराम सोनीपत की सुमन देवी 410 किलो वजन उठाकर प्रथम, केएम खरखौदा की स्नेहा 250 किलो वजन उठाकर द्वितीय, एमकेजेके की चेतना कौशिक 165 किलो वजन उठाकर तृतीय रही।
स्पर्धा के 72 किलो भार वर्ग में टीकाराम सोनीपत की रेशमा देवी 410 किलो वजन उठाकर प्रथम, प्रीति 167 किलो वजन उठाकर द्वितीय, एमकेजेके की खुशबू 120 किलो वजन उठाकर तृतीय व 84 किलोग्राम भार वर्ग में एमकेजेके कॉलेज की रजनी 287 किलो वजन उठाकर प्रथम, टीका राम सोनीपत की नेहा 192 किलो वजन उठाकर द्वितीय व एमकेजेके कालेज की नैंसी 190 किलो वजन उठाकर तृतीय रही। इस मौके पर कोच व अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें