16सीटीके01-वैश्य इंजीनियरिंग क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेलते खिलाड़ी। संवाद
रोहतक। वैश्य इंजीनियरिंग क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को गोयल क्रिकेट क्लब और एबीसी क्रिकेट क्लब के बीच 35 ओवर का मुकाबला खेला गया। इसमें गोयल क्रिकेट एकादश ने 5 विकेट से जीत हासिल की। सत्यम को मैन ऑफ द मैच और अभिनव सिंह को बेस्ट बल्लेबाज चुना गया।
गोयल क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। एबीसी की टीम 29.1 ओवर में 181 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पंकज जांगड़ा ने 21, पार्थ जिंदल ने 26, अभिषेक साहरण ने 30 व भूवेश पांचाल ने 26 रन बनाए। गोयल एकादश की ओर से सत्यम ने चार, प्रथम ने तीन व देव ने दो विकेट लिए। गोयल क्रिकेट क्लब ने 22.4 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाकर मैच जीत लिया। सत्यम ने 35, प्रथम ने 30, अभिनव सिंह ने 45 व सुशांत सुमन ने 35 रन बनाए। भूवेश पांचाल ने दो विकेट लिए। इसके अलावा पंकज जांगड़ा, लक्की जांगड़ा व अंकित शर्मा ने एक-एक विकेट लिया।