फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीज मच्छर का लार्वा मिलने पर पीजीआई के एमएस और निदेशक को नोटिस

Thu, 26 May 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम को पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक और निदेशक कार्यालय की जांच के दौरान एडीज मच्छर का लार्वा मिला। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने पर स्वास्थ्य विभाग की जिला मलेरिया अधिकारी की टीम ने दोनों अधिकारियों को नोटिस थमाया। साथ ही चेतावनी दी कि 72 घंटे बाद दोबारा जांच में उनके कूलरों में लार्वा मिलता है तो चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय के एम.पी.एच.एस. राजसिंह के साथ एम.पी.एच.डब्ल्यू और पीजीआई के मेडिकल कैंपस जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने 9जे, 11जे, 12जे और 13जे के वरिष्ठ डॉक्टरों के क्वार्टरों में और कार्यालय में जांच की। टीम ने निदेशक पीजीआई और एमएस कार्यालय के कूलर को चेक किया। जांच के दौरान दोनों जगह एडीज मच्छर का लार्वा पाया गया। टीम ने दोनों अधिकारियों को नोटिस दिया और 72 घंटे बाद दोबारा जांच करने के साथ लार्वा मिलने पर चालान करने का कहा। सिविल सर्जन डॉ. दीपा जाखड़ ने बताया कि मलेरिया से बचने के लिए लोग अपने घर या आसपास के क्षेत्र में पानी इकट्ठा न होने दे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें