फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक, पानीपत, झज्जर और सोनीपत के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका

Tue, 26 Apr 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
सेना में भर्ती को रैली - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
सेना का हिस्सा बनने का सपना संजोए बैठे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। झज्जर जिले के दुजाना गांव स्थित राजकीय महाविद्यालय में 15 से 23 मई तक सैनिक, क्लर्क और एसकेटी पदों के लिए भर्ती रैली होगी, जिसके लिए अभी तक लगभग 19 हजार ऑनलाइन आवेदन हो चुके हैं। अभ्यर्थी 1 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद 5 मई तक अभ्यर्थियों की मेल आईडी पर एडमिट कार्ड भेज दिए जाएंगे, जिसे लेकर अभ्यर्थी रैली में शामिल हो पाएंगे। सेना अधिकारियों की मानें तो रैली में लगभग 28 हजार अभ्यर्थियों के आवेदन आ सकते हैं। 15 मई से शुरू होने वाली रैली में फिजिकल के बाद सैनिक जीडी का कॉमन टेस्ट पेपर जुलाई में, सैनिक क्लर्क और एसकेटी का पेपर अगस्त में होगा। भर्ती में अलग-अलग जिलों की तहसीलों के लिए दिन निर्धारित किए गए है, जिसकी जानकारी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में होगी।
 
ये है योग्यता 
कैटेगिरी                        लंबाई        वजन        चेस्ट 
जीडी                            170        50            77/82
क्लर्क, एसकेटी                162        50            77/82
नोट : इन सभी पदों के लिए अभ्यर्थी की उम्र साढ़े सत्रह से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

यह होगा फिजिकल 
रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 1600 मी. की दौड़ लगानी होगी। इसके अलावा जंप, बीम और बैलेंस आदि भी फिजिकल में शामिल रहेंगे। फिजिकल पूरा होने के बाद अभ्यर्थियों का मेडिकल होगा। 
विज्ञापन


इन्हें मिलेगी छूट  
एनसीसी का ए प्रमाण पत्र वाले अभ्यर्थियों को सैनिक जीडी और सैनिक क्लर्क, एसकेटी में 5-5 अंक और बी प्रमाण पत्र वाले को 10-10 अंक की छूट मिलेगी। इसके अलावा सी प्रमाण पत्र और स्पोर्ट्स मैन आदि को भी अलग-अलग श्रेणी के आधार पर छूट दी जाएगी। 

ऐसी चलेगी भर्ती प्रक्रिया
तारीख                जिला
15 मई             सांपला, महम 
16 मई             रोहतक, कलानौर
17 मई             झज्जर, बेरी
18 मई            बहादुरगढ़, मातनहेल
19 मई             पानीपत
20 मई                समालखा, ईसराना
21 मई                गोहाना, खरखौदा
22 मई                गन्नौर, सोनीपत 
नोट : इनके अलावा 23 मई का दिन रिजर्व और मेडिकल के लिए रखा गया है। 

15 से 23 मई तक चलने वाली भर्ती की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भर्ती पूरी तरह निष्पक्ष और योग्यता के आधार पर होगी, इसलिए अभ्यर्थी किसी दलाल के चक्कर में न आए। 
विज्ञापन

- केएस भाटी, निदेशक सेना भर्ती कार्यालय रोहतक। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें