बेटियों ने एक बार फिर जिले का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 10वीं परीक्षा का परिणाम रविवार को जारी कर दिया गया। भले ही इस बार परीक्षा परिणाम में सुधार हुआ हो बावजूद रोहतक पिछले साल की तुलना में प्रदेश में 10 पायदान नीचे खिसक गया। रोहतक में परीक्षा परिणाम जहां 10 फीसदी बढ़कर 55.05 पहुंचा वहीं 2015 में छठवें स्थान से खिसकर 16वें स्थान पर पहुंच गए। परीक्षा परिणाम जारी होने के साथ ही स्कूलों में खुशियों का माहौल देखने को मिला। ज्यादातर स्कूलों में 90 प्रतिशत से अधिक परिणाम होने की वजह से जश्न मनाया जा रहा था।
रविवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी (एचबीएसई) ने दोपहर 2:30 बजे 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया। बोर्ड ने वेबसाइट पर जैसे ही परिणाम घोषित किया, साइबर कैफे और मोबाइल पर परिणाम देखने के लिए विद्यार्थियों की होड़ सी लग गई। अपने बच्चों के परिणाम की खुशखबरी सुनते ही अभिभावक भी स्कूल में पहुंच गए।
तीन सालों के जिले का 10वीं का परीक्षा परिणाम
साल-2016 साल-2015 साल-2014
विद्यार्थी परीक्षा में बैठे: 13,013 13,080 14,689
पास 7,164 6,076 10,264
फेल 3,345 3,414 2,093
री-अपीयर 2,295 2,695 1,856
पास प्रतिशत 55.05 46.45 69.88