नेपाली युवती से गैंग रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने एफएसएल रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर दी है।
रिपोर्ट में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट में सामने आया है कि वारदात स्थल से लिये गए अधिकतर सैंपल नाबालिग आरोपी के डीएनए से मैच कर रहे हैं।
बता दें कि मामले में गद्दी खेड़ी गांव निवासी 8 आरोपियों को आरोपी बनाया गया है। इनमें से नेपाली मूल के आरोपी के पिछली सुनवाई में नाबालिग साबित होने पर उसका केस जुवेनाइल कोर्ट में भेजा जा चुका है।
इससे पहले, शुक्रवार को पुलिस की ओर से अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीमा सिंघल की महिला विरुद्घ अपराध अदालत में एफएसएल रिपोर्ट पेश की गई।
सातों बालिग आरोपियों को भी पेश किया गया। अब 9 सितंबर को चार्जशीट में शामिल आरोपों पर बहस होगी। तय होगा कि किन किन धाराओं में केस चलेगा।
मामले के एक आरोपी सोमबीर ने गिरफ्तारी से पहले ही आत्महत्या कर ली थी। कुल 17 सैंपल भेजे थे, 10 नाबालिग आरोपी से मैच
पुलिस ने जांच के दौरान वारदात स्थल से अलग-अलग चीजों के करीब 17 सैंपल लिये थे। इन्हें जांच के लिए मधुबन लैब भेजा गया। एफएसएल रिपोर्ट में करीब 10 चीजों के सैंपल नाबालिग आरोपी के डीएनए से मैच कर रहे हैं। जबकि बाकी सैंपल आरोपी पवन, मनबीर उर्फ मन्नी, राजेश उर्फ घूचडू के डीएनए से मैच खाते हैं।
ये सैंपल लिये थे पुलिस ने
- पीड़िता की सलवार
- पीड़िता के चार दांत
- तीन पत्थर के टुकड़े
- उन का स्वेटर
- बाल
- कंबल
- हरे रंग की जैकेट
- हड्डी के दो टुकड़े
- नीले रंग का अंडरवियर
- एक आधी जली बीड़ी
- कंडोम
- सेमी ट्रांसपेरेंट कंडोम
ये सैंपल हुए नाबालिग आरोपी व अन्य से मैच
रिपोर्ट के अनुसार नाबालिग आरोपी के सैंपल से वारदात स्थल से मिली सलवार, 3 पत्थर, जैकेट, कंबल, हड्डी और थूक सहित अन्य सैंपल मैच हुए हैं। जबकि आरोपी पवन से सेमी ट्रांसपेरेंट कंडोम और राजेश उर्फ घूचडु से हड्डी, कंडोम, खून के धब्बे, पत्थर, अंडरवियर के सैंपल मैच हुए हैं। आरोपी मनबीर से भी स्वेटर का सैंपल मैच खाता है। इसके अलावा आरोपी सुनील उर्फ मिढ़ा, प्रमोद उर्फ पदम, सरवर उर्फ बिल्लू व सुनील उर्फ शीला से स्वेटर, कंबल, कंडोम सहित कुछ अन्य सैंपल मैच नहीं खाते हैं।
वर्जन
यदि एफएसएल रिपोर्ट पर गौर किया जाए तो सबसे अधिक सैंपल नाबालिग आरोपी से ही मेल खा रहे हैं, लेकिन अन्य धाराओं में गवाही के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
- डॉ. दीपक भारद्वाज, आरोपी पक्ष के वकील।