27 प्रतिशत आरक्षण के कोटे को बचाने के लिए पिछड़े वर्ग ने ऐलान कर दिया है।
बृहस्पतिवार को शिवजी पार्क में हुई बैठक में पिछड़ा वर्ग के नेता तेजबीर सेन ने कहा कि 28 सितंबर को रोहतक में होने वाली पिछड़ा वर्ग गर्जना रैली के जरिए भाजपा को ताकत दिखाएंगे।
इससे पहले 29 अगस्त को झज्जर रोड स्थित हुडा पार्क में पिछड़ा वर्ग कुर्बानी हवन करेगा। हवन में 200 लोगों को कफन का कपड़ा बांटकर आरपार की लड़ाई का ऐलान किया जाएगा।
संघर्ष में दलित, ब्राह्मण और राजपूत समाज का भी सहयोग मांगा जाएगा।
कहा, हक को हासिल करने के लिए चाहे कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े, पिछड़ा वर्ग पीछे नहीं हटेगा।
इस मौके पर मुकेश सोनी, सतबीर ठेकेदार, धर्मवीर जांगड़ा, नरेश वर्मा, जसवंत सेन, अशोक उर्फ टोपा, विजय पंडित, सुरेश रोहिला, सतनारायण पांचाल, सत्तू बैरागी, सीराराम सोनी, बिट्टू नारंग, नरेश मेहरा, राम कुमार जांगड़ा और अशोक पांचाल मौजूद रहे।